विस्तार
इंसान को हर पल हंसते रहना चाहिए, क्योंकि हंसने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। अगर आप मुस्कुरा के किसी भी दूसरे इंसान से मिलेंगे तो आपकी वजह से उसका भी मूड फ्रेश हो जाएगा। इंसान को हंसाने में मदद करते हैं चुटकुले, इसलिए हम आपके लिए लाए हैं
ऐसे ही मजेदार चुटकुले जिसे आप पढ़कर अपना पेट पकड़ लेंगे और लोटपोट हो जाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं हंसी का ये अनोखा सफर......
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं....
दूसरो के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं...
बल्कि घुमाकर कहती हैं...अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है....
बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है
एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे...
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...उसने कहा मुझे भी बिठा लो
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले,
वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है
गणित की क्लास चल रही थी
मास्टरजी ने पूछा- बताओं 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा?
मोहन- जी सर....टन, टन, टन
मास्टरजी को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं
मैडम - यह सदाचार क्या होता है...?
मोनू - जैसे आम का अचार होता है,
वैसे ही सादा आचार होता है...!
मैडम - बेहोश होकर गिर पड़ी।
शिक्षक सोनू से - बताओ संसार का सबसे पुराना
जीव कौन सा है...?
सोनू - जेबरा
शिक्षक - वो कैसे...?
सोनू - वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना...!!!