Superfetation Case: मेडिकल साइंस भले ही आज बहुत आगे बढ़ चुका हैं, लेकिन इसके बाद भी कई बार ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जिसका जवाब मेडिकल साइंस के पास भी नहीं होता। कहा जाता है कि इंसान का शरीर कुदरत की बनाई हुई रचनाओं में से सबसे बेहतर चीज है। ऐसे में कई बार कुछ घटनाएं सबको हैरान करने वाली भी होती हैं। इन दिनों भी एक हैरान करने वाला मामला काफी चर्चा में है। दरअसल, अमेरिका के टेक्सस की रहने वाली एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ कि मेडिकल साइंस भी हैरान रह गया है। इस महिला का नाम कारा विनहोल्ड है, जिसने दो बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि इन दो बच्चों को महिला ने 5 दिन के अंतराल में जन्म दिया है। जी हां, ये सुनने में भले की अजीब है, लेकिन इस बात ने सभी को हैरान कर दिया है।
दो बच्चों को दिया जन्म
मेडिकल साइंस के कुछ मामले बहुत असामान्य होते है। ये मामला भी बेहद दुर्लभ है। 25 साल की कारा विनहोल्ड ने जिन दो बच्चों को जन्म दिया है, वो दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चों की शक्ल भले की एक जैसी है लेकिन इन्हें जुड़वा नहीं कहा जा सकता है।
5 दिन में दो बार प्रेग्नेंट हुईं कारा
आपको जानकर हैरानी होगी कि कारा की प्रेग्नेंसी बेहद ही असाधारण थी, जिसमें उन्हें पांच दिन के अंदर दो बार अपनी प्रेग्नेंसी की खबर मिली है। टेस्ट करवाने पर ये बात सामने आई कि वे पहले से ही गर्भवती थीं, लेकिन 5 दिन के बाद एक और बच्चा उनके गर्भ में आ गया।
डॉक्टर्स का क्या है कहना?
कारा के डॉक्टर्स का कहना है कि कारा के दोनों बच्चों का जन्म एक साथ हुआ। ये दोनों एक साथ बड़े हुए। यहां तक की इनका विकास भी एक समान ही हुआ, लेकिन इन्हें जुड़वा नहीं कहा जा सकता है। कारा के दोनों ही बच्चे बेबी ब्वॉय हैं और बिल्कुल स्वस्थ हैं।
क्या है सुपरफेटेशन?
सुपरफेटेशन मेडिकल साइंस की एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें महिला के गर्भ में भ्रूण की शुरुआत हो जाने के बाद भी एक और बच्चा आ जाता है। ऐसी स्थिति महिला के भीतर गर्भधारण करने के कुछ दिन बाद या कुछ हफ्ते बाद भी देखी जा सकती है।
आगे पढ़ें
अमेरिका के टेक्सस की रहने वाली एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ कि मेडिकल साइंस भी हैरान रह गया है। इस महिला का नाम कारा विनहोल्ड है, जिसने दो बच्चों को जन्म दिया है।