विस्तार
Teacher Got Married To Student: भारत में शादी को काफी महत्व दिया जाता है, लेकिन बात की जाए LGBT कम्युनिटी के लोग की, तो इन लोगों की शादी आम शादियों की तरह नहीं होती। अगर इनको किसी से प्यार भी हो जाए, तो भी ये बहुत मुश्किल से ही अपने प्यार को हासिल कर पाते हैं। लेकिन हाल ही में राजस्थान से मामला सामने आया है, जिसके दो लड़कियों को आपस में प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली है। खास बात तो ये है कि इनमें से एक लड़की ने अपना जेंडर चेंज करके शादी की है।
भारत में अभी भी ऐसी शादी कानूनी नहीं है, लेकिन अगर दो लोग प्यार में पड़ जाएं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है। कुछ समय पहले भी दो समलैंगिक पुरुषों ने भी बिना समाज की परवाह किए भव्य तरीके से शादी रचाई थी। वहीं अब राजस्थान की इन दो लड़कियों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर सभी हैरान हैं।
दरअसल, फिजिकल टीचर मीरा को अपनी स्टूडेंट कल्पना से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि मीरा अपना जेंडर बदलकर लड़का बन गईं। अब राजस्थान की मीरा को लोग आरव कुंतल के नाम से पुकारते हैं। बताया जा रहा है कि, दो दिन पहले ही दोनों ने शादी कर ली।
जब कल्पना ने शादी का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया तो मीरा ने भी ये बड़ा फैसला ले लिया। खास बात तो ये है कि दोनों का परिवार भी इस शादी से काफी खुश हैं। दरअसल, मीरा सरकारी स्कूल मे फिजिकल टीचर हैं। उसे अपनी ही एक स्टूडेंट कल्पना से प्यार हो गया। कल्पना खेल में काफी अच्छी है।
उन्होंने बताया कि, मीरा शुरू से ही अपना जेंडर चेंज कराना चाहती थी। वह लड़की के रूप में पैदा जरूर हुई मगर उसे लगता था कि, वह लड़की ना होकर लड़का है। ऐसे में उन्होंने अपना जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया और अपने स्टूडेंट कल्पना के साथ शादी कर ली।
पूरा मामला डीग तहसील से सामने आया है जहां सरकारी स्कूल की फिजिकल टीचर मीरा को अपनी ही छात्रा कल्पना से प्यार हो गया।