कई लोगों को जानवर पालना बहुत पसंद होता है और वो अपने पालतू जानवर से बहुत प्यार करते हैं। कई बार तो घर का पेट यानी पालतू जानवर उनके बच्चे की तरह होता है। जिस तरह लोग अपने बच्चे से प्यार और उसकी केयर करते हैं और अपने पेट से भी कुछ ऐसा ही व्यवहार करते हैं। वहीं कई बार लोग अपने पालतू जानवर से कुछ ज्यादा ही प्यार करने लगते हैं कि लोग उनके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
चीन के शंघाई से ऐसा ही एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल, चीन में रहने वाली Yi Yi नाम की एक महिला अपने पालतू जानवर की वजह से काफी चर्चा में है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने अपने मुर्गे का पेडीक्योर किया है। जी हां ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन ये सच हैं। दरअसल, पेडीक्योर से महिलाएं अपने पैरों को खूबसूरत बनाती हैं। बिल्कुल यहीं प्रोसेस यी यी ने अपने पालतू मुर्गे के साथ भी किया है।
बनाया खुद पेडीक्योर करने का मन
महिला अपने पक्षी का पेडीक्योर करवाने के लिए पहले सैलून लेकर जाती है। मगर वहां पर पेडीक्योर करने से मना कर दिया जाता है। उनका कहना था कि ऐसा करने से उनके क्लाइंट्स नाराज हो सकते हैं और उनके बिजनेस पर बुरा असर पड़ेगा। इसके बाद यी यी ने खुद से ही मुर्गे का पेडीक्योर करने का फैसला किया।
मुर्गे के नाखूनों को ऐसे सजाया
यी यी ने अपने मुर्गे का पेडीक्योर करने में घंटों तक का समय दिया। उसके नाखून साफ किए फिर उस पर नेल पॉलिश लगाई। इसके बाद कई तरह की डेकोरेशन भी की। इसके साथ ही यी यी ने नाखून पर बीड लगाई, और भी कई अन्य चीजें अप्लाई की। इसके साथ ही मुर्गे के नाखूनों पर उन्होंने अलग-अलग रंगों की नेल पॉलिश लगाई, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रही थी।
सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक यी यी का कहना है कि उन्होंने चिड़िया के नाखूनों को रंग कर उसे एक तोहफा दिया है। पक्षी पिछले दो सालों से यी यी के साथ है। जब वो काफी बुरे दौर से गुजर रही थीं। वहीं जब यी यी ने मुर्गे की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो कई लोगों ने उनकी तारीफ की, लेकिन बहुत से लोग इसपर भड़क गए।