शादी को दुनिया का सबसे पवित्र बंधन माना जाता है, यह सिर्फ स्त्री और पुरुष के मिलन का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच का संगम भी होता है। लेकिन इस पवित्र बंधन का इस्तेमाल कुछ लोग सिर्फ अपनी हवस मिटाने के लिए करते हैं।
हमारे देश में ही कई जगहों पर आपको ऐसे रीति-रिवाज देखने को मिल जाएंगे, जहां शादी से पहले लड़कियों को वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसी भी जगहें हैं, जहां शादी से पहले मर्दों को अपनी मर्दानगी साबित करनी पड़ती है, तभी लड़की उनसे शादी के लिए हां करती है।
आज दुनिया 21वीं सदी में चली गई है, लेकिन अभी भी दुनियाभर में ऐसी कई परंपराएं मौजूद हैं, जिनके बारे में जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। इन्हीं परंपराओं में से एक है मर्दों को अपनी मर्दानगी साबित करने की परंपरा। यहां लड़कियां अपने होने वाले पति से मर्दानगी का सबूत मांगती हैं।
साउथ अमेरिका की एक जनजातीय परंपरा के अनुसार लड़कियां शादी के पहले पुरुषों से उनकी मर्दानगी का अनोखा सबूत मांगती है। इस सबूत को देना यहां की सबसे बड़ी परंपरा में शामिल है। यहां पुरुषों को अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए एक अनोखा खेल खेलना पड़ता है।
इस खेल के अनुसार पहले पुरुष को शराब का सेवन करना पड़ता है। थोड़ी देर बाद इन्हें 120 वोल्ट का बिजली का झटका झेलना पड़ता है। इस दौरान लड़के के हाथ में मेटल के दो रॉड दिए जाते हैं। अगर मर्द उस बिजली के झटके को सह लेता है, तो ही उसे असली मर्द माना जाता है और उसके बाद वो लड़की से शादी कर सकता है। अगर पुरुष ऐसा करने में सफल नहीं होते हैं तो लड़की उनसे शादी करने के लिए मना कर देती है।