विस्तार
Warm Milk And Honey In Winters: सर्दियों में बीमारी से बचने के लिए हमें अपने शरीर का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में लोग अक्सर गर्म चीजों का सेवन करते हैं। इन दिनों लोग रात में दूध पीकर सोना भी सुरू कर देते हैं। दूध में हल्दी डालकर पीना तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक और ऐसी चीज है जिसे दूध में मिलाकर पीने से दूध के गुण और भी बढ़ जाते हैं और आपको चैन की नींद के साथ और भी फायदे मिल सकते हैं।
अगर आप सर्दियों में रोज रात को दूध में शहद मिलाकर पीते हैं, तो ये आपको कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। आयुर्वेद में शहद के अनेक औषधीय लाभ बताए गए हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। खासकर सर्दियों में दूध के साथ शहद आपके शरीर को विशेष लाभ प्रदान करता है। ध्यान रहे कि दूध ठंडा न पिएं। रोज रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पिएं।
दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे
चैन की नींद
सर्दियों में रोज रात को गर्म दूध में शहद मिलाकर इसका सेवन करने से अच्छी नींद आती है। दूध और शहद के गुण आपस में मिलकर आपके शरीर को हील करने का काम करते हैं। इससे थकान और तनाव जैसी परेशानी से आराम मिलता है। ऐसे में आपको रात में चैन की नींद आती है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
सर्दियों में अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, इसे दुरुरस्त करने के लिए आप रोज रात को दूध में शहद मिलाकर पी सकते हैं। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने का प्राकृतिक तरीका हैं। दूध और शहद दोनों ही ऐसे गुणों से संपन्न होते हैं, जो आपकी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
मिलती है एनर्जी
अगर आपको अक्सर थकान महसूस होती हैं तो आपको सर्दियों में दूध में शहद मिलाकर पीना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपकी थकान दूर हो सकती है। नियमित रूप से दूध में शहद मिलाकर पीने से आपको शारीरिक कमजोरी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही ये आपको पर्याप्त एनर्जी भी प्रदान करता है।
वजन बढ़ाने में फायदेमंद
अगर आप अपने कम वजन से परेशान हैं तो आपको दूध में शहद डालकर पीना चाहिए। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही ये शरीर का वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।