विस्तार
Side Effects Of Coconut: नारियल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खास बात तो ये है कि नारियल के पानी से लेकर इसके तेल तक सभी बहुत लाभदायक होते हैं। साथ ही नारियल हमारे भोजन का स्वाद और भी बढ़ा देता है। हालांकि इसका सेवन करने के कई तरीके हैं, जैसे नारियल का पानी, दूध, क्रीम, तेल और इसकी ताजी और सूखी गिरी का सेवन करना। यही कारण है कि इसे अपनी डाइट में शामिल करना काफी आसान होता है। स्किन केयर और हेयर केयर में भी नारियल बहुत काम आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नारियल के फायदों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं। इसलिए आपको इसका सेवन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम जानेंगे कि नारियल खाने से किन लोगों को नुकसान हो सकता है।
पानी का विकल्प नहीं हो सकता नारियल
नारियल सुपर हाइड्रेटिंग होता है और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका संतुलन बनाना भी जरूरी है। ये पानी का विकल्प नहीं हो सकता है। इसलिए हमें सबसे ज्यादा सादे पानी पर ही फोकस करना चाहिए।
फैट्स से भरपूर होता है नारियल
नारियल का सीमित मात्रा में ही सेवन करना स्वास्थ्यवर्धक होता है। दरअसल, ये वसा का एक अच्छा स्रोत है, नारियल हरी सब्जियों से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। साथ ही इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा मात्रा में होती हैं। इसलिए वेट लॉस कर रहे लोगों को इसका सीमित सेवन करने की सलाह दी जाती है।
ये लोग न खाएं नारियल
कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों को नारियल के तेल के बजाय नारियल का बुरादा या घिसे हुए नारियल का सेवन खाने में करना चाहिए। हालांकि ये भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं।
नारियल के तेल का इस्तेमाल
नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट्स अधिक मात्रा में होता हैं। नारियल के तेल में उसके फ्लेक्स के अनुसार जीरो फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका हफ्ते में तीन से ज्यादा बार इस्तेमाल करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आपको स्ट्रोक, धमनी और दिल के रोग का खतरा हो सकता है।
नारियल का दूध की मात्रा का रखें ध्यान
नारियल के दूध का सेवन भी इसकी मात्रा का ध्यान रखते हुए करना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल के मरीजों को नारियल के दूध का इस्तेमाल संभलकर करना चाहिए। साथ ही डॉक्टर की सलाह के बगैर इसका इस्तेमाल हानिकारक साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।