ये तो हम सभी जानते हैं कि जानवर इंसानों की हूबहू नकल करते हैं। नकल करने में बंदरों का नाम सबसे पहले आता है। बंदर एक ऐसा जानवर होता है जो इंसानों को बहुत गौर से देखता है और उनकी तरह हूबहू नकल करता है। बंदरों का स्वभाव होता है उछल-कूद मचाना। बंदर खाने-पीने की चीजों पर भी काफी तेजी से हाथ साफ कर देते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि बंदर कितने चालाक और चंचल होते हैं।
हम सोशल मीडिया पर भी बंदरों से जुड़े हुए कई वीडियो देखते हैं जिनमें ये इंसानी हरकतों को कॉपी करते हैं। अब एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर एक व्यक्ति की नकल कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। बंदर को नकल करता देख ये तो तय हो जाता है कि बंदर ही हमारे पूर्वज रहे होंगे। आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो में क्या है......
दरअसल, एक युवक सुबह के समय पार्क में कसरत करता है। कसरत के दौरान ही युवक बैकफ्लिप मारता है। ये सारी हरकत पास में बैठा हुआ बंदर देखता रहता है। इसके बाद बंदर जो करता है उसे जानकर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है।
ये बंदर उस युवक को कसरत करते देख उसकी हूबहू नकल उतराने लगता है और युवक की तरह ही गुलाटी मारने लगता है। बंदर की इस हरकत को देखकर काफी हंसी भी आती है।
इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर Fred Schultz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। मात्र 9 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और शेयर भी किया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया," क्या आप इसकी तरह कर सकते हैं?' इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 9 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।
आगे पढ़ें
एक युवक सुबह के समय पार्क में कसरत करता है। कसरत के दौरान ही युवक बैकफ्लिप मारता है। यह सबकुछ पास में बैठा एक बंदर देखता रहता है। इसके बाद बंदर जो करता है उसे जानकर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है।