पानी में रहने वाले जीवों में मगरमच्छ सबसे खूंखार जानवर होता है। मगरमच्छ बेहद शांत स्वभाव का जानवर होता है, लेकिन वो अपने शिकार पर घात लगाकर हमला बोलता है। एक कहावत भी कही जाती है कि "पानी में रहने वालों को मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए।" जी हां, क्योंकि पानी में मगरमच्छ का एकछत्र राज होता है। ऐसे में मगरमच्छ अपने शिकार को जब अपने मुंह में दबा लेता है तो उसका बच पाना बहुत मुश्किल होता है।
इंसान तो क्या कोई जानवर भी मगरमच्छ के आस-पास जाने से घबराता है। अगर गलती से भी कोई पानी में मगरमच्छ से टकरा जाता है तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक व्यक्ति पानी के अंदर खड़ा है और उसके आस-पास कई मगरमच्छ हैं। सबसे हैरानी की बात है कि इस शख्स को बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स पानी में दर्जनों मगरमच्छ के बीच उतर जाता है। ये शख्स बिना डरे अपनी पैंट ऊपर करके पानी में आगे बढ़ता है और अपने हाथ में एक मगरमच्छ को उठा भी लेता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि ये खूंखार मगरमच्छ इस व्यक्ति के दोस्त हैं।
वायरल इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं जिस तरह से ये व्यक्ति पानी में बिना किसी डर के मगरमच्छों के साथ खड़ा है, उससे ऐसा लगता है कि इसने इन्हें पाला हुआ है।
वीडियो को देखने वाले लोग कह रहे हैं कि जहां एक मगरमच्छ ही किसी को मौत की नींद सुलाने के लिए काफी होता है। वहीं दर्जनों मगरमच्छ इस व्यक्ति का कुछ नहीं बिगाड़ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर memewalanews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
आगे पढ़ें
पानी में रहने वाले जीवों में मगरमच्छ सबसे खूंखार जानवर होता है। मगरमच्छ बेहद शांत स्वभाव का जानवर होता है लेकिन वो अपने शिकार पर घात लगाकर उसपर हमला बोलता है। एक कहावत भी कही जाती है कि "पानी में रहने वालों को मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए।"