Bride Groom Pushups Challenge Video: सोशल मीडिया पर आजकल शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। दूल्हा-दुल्हन के मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। वहीं दूल्हा-दुल्हन भी अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री से लेकर शादी के बाद की जाने वाली रस्में बेहद धमाकेदार और मजेदार तरीके से होती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक मजेदार चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इससे पहले किसी शादी में आपने शायद ही ऐसा नजारा देखा होगा। इंटरनेट पर आते ही इस वीडियो ने धमाल मचा दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस चैलेंज में दुल्हन अपने दूल्हे को करारी टक्कर दे रही है। आपको ये देखकर हैरानी होगी कि शादी के स्टेज पर ही दूल्हा- दुल्हन पुशअप्स चैलेंज कर रहे हैं।
दुल्हन ने किया सबको हैरान
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के कार्यक्रम से ठीक पहले स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन मौजूद हैं। इस दौरान दोनों अचानक स्टेज पर ही पुशअप्स करने लगते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों लगातार पुशअप्स मार रहे हैं।
वहीं हैरानी की बात ये है कि दुल्हन भी हार नहीं मान रही और दूल्हे को बराबर की टक्कर दे रही है। दूल्हे के लिए ये कर पाना भले ही आम बात लगती है, क्योंकि लड़के आमतौर पर रोजाना एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन दुल्हन का ये अंदाज देख कर हर कोई हैरान है।
दूल्हे को दी बराबरी की टक्कर
लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे को बराबरी की टक्कर दे रही है। हालांकि, वीडियो पूरा नहीं होने के कारण इस बात का पता नहीं चल पाया कि अंत में जीत किसकी हुई, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि ये वीडियो सबका दिल जीत रहा है।
दुल्हन और दूल्हे का ये अंदाज शादी में आए लोगों को भी खूब पसंद आया। इस वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते वायरल हो रहा है।
आगे पढ़ें
वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक मजेदार चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इससे पहले किसी शादी में आपने शायद ही ऐसा नजारा देखा होगा। वहीं इंटरनेट पर आते ही इस वीडियो में धमाल मचा दिया है।