हम आये दिन अपने आस पास चोरी की घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं। ऐसी ही एक चोरी की घटना इन दिनों काफी वायरल हो रही है। इस चोरी के बारे में आप जानेंगे तो काफी हैरान रह जाएंगे। इस चोरी की घटना को सुनकर सरकार और पुलिस प्रशासन दोनों ही हैरान हैं।
दुनिया की सबसे अनोखी चोरी
यह घटना अमेरिका के ओहियो शहर में हुई। जहां चोर ने कोई छोटा मोटा सामान नहीं चुराया है। चोर ने करोड़ों रूपये भी नहीं चुराए हैं बल्कि इस चोर ने पूरा पुल ही चोरी कर लिया है। इस घटना को जिसने भी सुना उसको विश्वास ही नहीं हुआ। दरअसल, चोर जब चोरी करते हैं तो ऐसा सामान चुराते हैं जिसे वो सबकी नजरों से छुपा सकें। इसलिए चोर गहने, पैसे या कोई छोटा-मोटा सामान चुराते हैं। इन चोरों ने शहर का 58 फीट लंबा पुल चोरी कर लिया है और पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।
हालांकि, चोरों ने इस पुल को चोरी करके पुलिस को खुली चुनौती दे दी है, लेकिन सबसे हैरानी की बात है कि इस चोरी की सूचना किसी को कानों कान नहीं हुई। पुलिस के अधिकारी हैरान और परेशान हैं। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसी चोरी नहीं देखी जिसमें चोर पूरा का पूरा पुल ही चुरा कर ले जाएं।
डैमेज पुल को चोर चोरी करके ले गए
चोरों ने ईस्ट अक्रोन के नहर का पुल चोरी कर लिया है। यह पुल यहां के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण था। लोग इसी पुल से नहर के इस पार से उस पार जाते थे। पुल डैमेज होने के कारण इसे मरम्मत करने के लिए अलग रखा गया था।
यहीं से इस पुल को चोरों ने चोरी कर लिया। इस पुल की कीमत 30 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आगे पढ़ें
वैसे तो चोर छोटे मोटे सामान की चोरी करते हैं, लेकिन इन चोरों ने पूरा एक पुल ही चुरा लिया। ये घटना अमेरिका के ओहियो शहर की है। इस पुल की लंबाई 58 फीट है। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो उन्हें बड़ी हैरानी हुई।