सोशल मीडिया की दुनिया अजीबोगरीब है जिसको भी चाहे मिनटों में वायरल करा देती है। कोई भी वीडियो या पोस्ट डालिए तुरंत लोगों की मोबाइल स्क्रीन पर चलने लगता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लोग पसंद तो कर ही रहे हैं। इसके साथ ही इसके ढेर सारे मीम भी बन रहे हैं। लोग हैरत में हैं कि सोशल मीडिया कि दुनिया में ऐसा भी हो सकता है। वीडियो में एक मुर्गे का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जन्मदिन बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। मुर्गे के जन्मदिन पर केक भी लाया गया है और मेहमानों को भी बुलाया गया है।
गोदी में मुर्गा बैठा
इस अनोखे जन्मदिन के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मुर्गा एक महिला की गोदी में बैठा है और उसका जन्मदिन मनाया जा रहा है। ये जन्मदिन अपने आप में काफी अनोखा है। इसमें शामिल होने के लिए मेहमानों को भी बुलाया गया है। इस जन्मदिन को मनाने के लिए घर वालों के साथ-साथ मेहमान भी काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
मुर्गे ने काटा केक
वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लोग एक हाल में जुटे हुए हैं। हाल को काफी सुंदर सजाया गया है और जन्मदिन की पूरी तैयारी हुई है। इसके बाद एक महिला मुर्गे को गोदी में लेती है और उसके पंजे में चाकू फंसा कर केक कटवाती है।
केक कटने के बाद मुर्गे को भी खिलाया गया। केक कट जाने के बाद सभी लोग मुर्गे को हैप्पी बर्थडे बोलते हैं। 57 सेकंड के इस वीडियो में ये संदेश मिलता है कि इंसानों को जीवों से भी उतना ही प्यार करना चाहिए,जितना हम एक दूसरे से करते हैं।
ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वैसे ही ये वायरल हो गया। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं, और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर memes.bks के पेज से शेयर किया गया है।
यहां देखें वीडियो...
आगे पढ़ें
मुर्गा एक महिला की गोदी में बैठा है और उसका जन्मदिन मनाया जा रहा है। ये जन्मदिन अपने आप में काफी अनोखा है। इसमें शामिल होने के लिए मेहमानों को भी बुलाया गया है।