भारत में हमेशा से परंपराओं को बहुत महत्व दिया गया है। यहां विभिन्न स्थानों पर आपको विभिन्न प्रकार की परंपराएं और रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। आज भी भारत में कई ऐसे समाज हैं, जो पुराने समय से चली आ रही परंपराओं को तवज्जो देते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आपको हैरानी होगी। ये अजीबोगरीब परंपरा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में निभाई जाती है। दरअसल, यहां पर एक बारात का दूल्हा एक हथौड़े को बनाया जाता है। जी हां, ये सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लग रहा हो, लेकिन ये बिल्कुल सच है।
बारात में हथौड़े को दूल्हा बनाने की ये अजीबोगरीब प्रथा प्रयागराज की है। ये देख कर आपको हैरानी होगी कि यहां पर शादी में सभी बाराती नाच, गाकर जश्न का मनाते हैं, जहां दुल्हा एक लकड़ी का हथौड़ा है। साथ ही इसे रेशम और ब्रोकेड के कपड़ों में सजाया जाता है।