विस्तार
इस ओलंपिक सीजन में हमने बहुत से दिल दहला देने वाले वीडियो देखे हैं। मतलब कुछ तो बेहद ही दर्दनाक और दुःखद। लेकिन आज जो वीडियो हम आपको वीडियो दिखा रहे हैं। ये हमें इस पूरे ओलंपिक सीजन का बेस्ट वीडियो लगा। जीत का इससे खूबसूरत इज़हार एक पहलवान और कैसे कर सकता। अपने गुरु को इससे बेहतर सलामी क्या देता।
क्या है वीडियो में?
वीडियो जापान की ओलंपिक पहलवान 'रिसाको कवाई' का है। रिसाको 63 किलो वर्ग में जापान की तरफ से पहलवानी कर रही थीं। फ़ाइनल मैच चल रहा था। सामने थी बेलारूस की 'मारिया मामाशुक'। जैसे ही मारिया ने मामाशुक को अपनी आखरी दांव में दबोचा और उधर अन्नाउन्सर ने रिसाको के जीत की घोषणा की। रिसाको थोड़ा थम गईं। इसके बाद जो हुआ वो पूरी दुनिया ने देखा। रिसाको ने जापान को सोना दे दिया था।
रिसाको के ट्रेनर भाग कर मैदान पर उसे गले लगाने को दौड़े। लेकिन रिसाको ने अपने ट्रेनर को गले लगने से पहले दो बार धोबी पछाड़ पटक दी। रिसाको की गुरु दक्षिणा अभी बाकी थी।
उसने अपने ट्रेनर, काज़ुहितो साके को अपने कंधे पर उठाया और जापान के नेशनल फ्लैग के साथ पूरे मैदान के दो चक्कर काटे। इससे बेहतरीन और क्या हो सकता था।
वीडियो में देखिए:
[fbvideo link="https://www.facebook.com/1013890380/videos/10208857628970711/" width="670" height="400" onlyvideo="1"]
जब गुरु और चेले का इतना सुहाना रिश्ता हो तो मेडल तो आने ही हैं। ये काम भी एक बेटी ने ही किया था। हिन्दुस्तान की नहीं तो क्या! गोल्ड अब जापान को मिल चुका था। सलाम है इस जुनून इस जज्बे को।
ऐसे ही शानदार, जबरदस्त किस्सों, कहानियों और खबरों के लिए आते रहिए Firkee.in के दरवाजे हमेशा खुले हैं!