देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कोई न कोई वीडियो या पोस्ट डालते रहते हैं। वो अपने ट्विटर अकाउंट से मजेदार या मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जो काफी मजेदार है। यह वीडियो एक जीप का है जिसे किक मारकर स्टार्ट किया जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अब उन्होंने जीप बनाने वाले व्यक्ति को महिंद्रा बोलेरो गाड़ी गिफ्ट देने की पेशकश की है। इस ट्वीट के माध्यम से यह पता चलता है कि आनंद महिंद्रा हुनर की तारीफ भी करते हैं और उन्हें सपोर्ट भी करते हैं।
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा,' स्थानीय अधिकारी जल्द ही इस वाहन को चलाने से रोक देंगे, क्योंकि वाहन में नियमों का पालन नहीं किया गया है। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें बदले में बोलेरो देने की पेशकश करता हूं।
उनके इस हुनर को और लोगों तक ले जाने के लिए उनके इस क्रिएशन को MahindraResearchValley में दिखाया जा सकता है, क्योंकि 'संसाधन' का मतलब होता है कि कम संसाधनों में अधिक करना।
देखें वीडियो-
जुगाड़ से बना डाली शानदार जीप
आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए कहा,' ये वाहन किसी भी नियम का पालन नहीं करता है, लेकिन मैं अपने लोगों की सरल स्वभाव और 'कम से कम' में कुछ अलग करने की क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा। गतिशीलता के लिए उनका जूनून गजब है।
इस वीडियो को देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने भी शॉकिंग रिएक्शन दिया था। आनंद महिंद्रा समय-समय पर ऐसे हुनर की तारीफ करते रहते हैं। जब एक बच्चे ने आयरनमैन की तरह सूट तैयार किया था तब भी आनंद महिंद्रा ने उसको खूब सपोर्ट किया था। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई मुद्दों पर अपनी राय भी देते हैं।
आगे पढ़ें
देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कोई न कोई वीडियो या पोस्ट डालते रहते हैं। वो अपने ट्विटर अकाउंट से मजेदार या मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।