विस्तार
Latest Jokes: हंसना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन आज के समय में लोगों पर काम का दबाव इतना ज्यादा बढ़ गया है, कि लोगों के पास अपने लिए समय ही नहीं मिलता है। लोग चाहते हुए भी अपने करीबियों के साथ समय नहीं बिता पाते हैं। यही कारण है कि कई बार लोग अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन सब चीजों से बचकर रहना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से हम तनाव व अवसाद जैसी परेशानियों से बच सकते हैं। जब हम हंसते हैं, तो हमारे शरीर को अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे से हमें बचाता है। यही कारण है कि हम आपके लिए रोज मजेदार जोक्स लेकर आते हैं. जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं, हंसने-हंसाने का सिलसिला...
आज का ज्ञान
WhatsApp और Facebook छोटे बच्चों के डायपर की तरह होते हैं..
हुआ चाहे कुछ भी न हो
फिर भी हर 5 मिनट में एक बार चेक करना ही पड़ता है।
पापा (लड़के से) - तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना।
लड़की के पिता (लड़के से) - कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का - जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटा के 8000 मिलते हैं...!!!
मास्टर बोला- मौंटी कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ।
मौंटी- मोटा मरता मोटी पे,
भूखा मरता रोटी पे,
मास्टरजी की हैं दो बेटी और मैं मरता हूं छोटी पे।
शायर की हुई पिटाई!
छेदी लाल - जल्दी से एक गिलास जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
एक गिलास जूस पीने के बाद...
छेदी लाल - एक गिलास और जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
जूस वाला - लड़ाई कब होगी???
छेदी लाल - जब तुम पैसे मांगोगे।
अगर कोई दोस्त आपका दुख सुनकर उठकर
चला जाए तो उसे गद्दार नहीं समझना चाहिए..
क्योंकि....हो सकता है वो डिस्पोजल
गिलास और दारू लेने गया हो।