विस्तार
Benefits Of Soaked Walnut: अखरोट खाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ये हमारी हेल्थ के साथ ब्यूटी के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। कहा जाता है कि इस दिमाग जैसे दिखने वाले नट को खाने से हमारा दिमाग तेज होता है। इसलिए बच्चों और बड़ों सभी को अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। इसमें विटामिन, आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते है। अगर आप हर दिन अखरोट नहीं खाते तो तुरंत इसे अपनी डाइट में शामिल कीजिए। इससे आपके शरीर को बहुत लाभ मिल सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि अखरोट खाने से हमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
1) स्किन और बालों के लिए हेल्दी
हमारी स्किन और बालों के लिए अखरोट एक सुपरफूड है। ये एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जिससे हमें मुलायम और चमकती हुई त्वचा मिलती है। इसी के साथ ये बालों की ग्रोथ में भी मदद करते हैं। अखरोट हमारे स्कैल्प को पोषण देता है और मजबूत करता है।
2) मेटाबॉलिज्म को करता है बूस्ट
आयरन, पोटैशियम, जिंक और कैल्शियम से भरपूर अखरोट हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही ये वजन कम करने में भी हमारी मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर को भरा रखती है, ऐसे में हमें बार-बार स्नैकिंग करने का मन नहीं करता है।
3) ब्रेन फंक्शनिंग होगी बेहतर
अखरोट देखने में बिल्कुल हमारे दिमाग के आकार का लगता है, जो मानसिक फ्लैक्सिबिलिटी, मेमोरी को बूस्ट करने का काम करता है। छोटा सा अखरोट में कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे ओवरऑल ब्रेन फंक्शनिंग बेहतर तरीके से होती है। साथ ही इससे कॉन्सनट्रेशन लेवल भी बढ़ाता है।
4) हड्डियां को करता है मजबूत
कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर अखरोट हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है और ओवरऑल हेल्थ स्ट्रक्चर में भी सुधार होता है।
5) स्ट्रेस को करता है कम
रिपोर्ट्स की मानें तो भीगे हुए अखरोट खाने से व्यक्ति का तनाव भी कम होता है। इसके साथ ही ये तनाव के समय ब्लड प्रेशर को कम करने में भी काफी कारगर होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।