Wedding Video Viral: इंटरनेट पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कई वीडियो बेहद मजेदार होते हैं, तो कुछ आपका दिल छू लेते हैं। जबकि, कई वीडियो आपको हैरानी में डाल देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने ब्वायफ्रेंड की शादी में उसे गिफ्ट देती हुई दिखाई दे रही है। लड़की का चेहरा उपर से भले ही ठीक लग रहा है, लेकिन अंदर ही अंदर उसका दिल टूट गया है।
एक्स की शादी में मिलने आई गर्लफ्रेंड
जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है, जिसके बाद दूल्हा दुल्हन से मिलने के लिए सभी मेहमान एक-एक करके स्टेज पर आ रहे हैं। इसी दौरान एक लड़की सज-सवर के दूल्हा और दुल्हन से मिलने आती है। उसके हाथ में एक गिफ्ट भी दिखाई दे रहा है।
हाथ में लिए बड़े से गिफ्ट के पैकेट को लड़की दूल्हे को पकड़ा देती है और अपना मुह फेर कर स्टेज से उतर जाती है। इस दौरान आप लड़की के चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर समझ सकते हैं कि उसके दिल पर क्या बीत रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे को गिफ्ट देने के बाद लड़की जाते वक्त ऐसा लुक देती है, जिसे देखकर दुल्हन भी हैरान रह जाती है। पहले दुल्हन को लड़की का एक्सप्रेशन देखकर समझ नहीं आता है कि आखिर बात क्या है।
टूटा दिल लेकर वापस गई लड़की
आप वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हे की दोस्त इस शादी से काफी नाखुश नजर आ रही है और दुखी मन से दूल्हे को गिफ्ट पकड़ा कर स्टेज से नीचे उतरती है। आप लड़की का उदास चेहरा देखकर समझ सकते हैं कि उसके दिल पर क्या बीत रही है।
इस दौरान दुल्हन भी लड़की को निहारती रह जाती है। लड़की का ऐसा रवैया देखकर दुल्हन को भी समझ आने लगता है कि ये लड़की कोई आम दोस्त नहीं है, बल्कि दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड है। वीडियो को official_viralclips नाम के अकाउंट पर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। हालांकि, ये वीडियो असली है या इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया है इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
आगे पढ़ें
जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है, जिसके बाद दूल्हा दुल्हन से मिलने के लिए सभी मेहमान एक-एक करके स्टेज पर आ रहे हैं।