विस्तार
Best Way To Eat Onion: लगभग सभी व्यंजनों में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। इससे न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ता है बल्कि प्याज हमारी सेहत को भी कई फायदे पहुंचाती है। प्याज कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे खाने का सही तरीका क्या होता है, जिससे हमें इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। प्याज दिल से लेकर पाचन की समस्या तक हर तरह की बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। दरअसल, सिरके वाली प्याज खाने से हमें अधिक फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं। साथ ही इसमें सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आप सिरके वाली प्याज कैसे बना सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि सिरके वाली प्याज खाने से हमें कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तो आइए अगली स्लाइड में जानें... ो
- सिरके वाली प्याज बनाने के लिए आपको सबसे पहले प्याज को बीच में से काट लेना होगा। इसके बाद उसमें विनेगर और पानी मिला दें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से प्याज का स्वाद भी बढ़ जाता है।
- सिरके वाली प्याज दिल के लिए फायदेमंद होती है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इसमें मौजूद विटामिन B9 और फॉलेट हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
- एक रिसर्च के मुताबिक सिरके में डूबी प्याज कैंसर का खतरा भी कम करने में कारगर है। इस प्याज का सेवन प्रोस्टेट, ब्रेस्ट और पेट के कैंसर के जोखिम को भी कम करता है।
- सिरके वाली प्याज खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां भी इसके सेवन से दूर रहती हैं।
- सिरके वाली प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही ये ब्लड में ग्लूकोज का लेवल कम करने में मदद करती है, जिससे शुगर भी कंट्रोल में रहता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।