विस्तार
Papaya Side effects: पपीते में विटामिन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दरअसल, पपीता साल के बारह महीने यानी हर सीजन में मिलता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जैसे वजन कम करने में आसानी होती है और तो और पपीता डायबिटीज, हार्ट और कैंसर के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसे केवल फल के रूप में ही नहीं बल्कि सलाद और जूस की तरह भी लिया जाता है। भले ही पपीता खाने से हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन फिर भी कुछ मामलों में इसका सेवन नुकसानदायक होता है। इसलिए आपको पपीता खाने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना ये आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन बीमारियों या परेशानियों में पपीते का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
किडनी स्टोन में पपीते का सेवन
किडनी स्टोन के मरीजों को भूलकर भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते में विटामिन C की मात्रा मौजूद होती है, जिसके अधिक सेवन से स्टोन की समस्या बढ़ती है। पपीते का सेवन करने से कैल्शियम ऑक्सलेट की सिचुएशन उत्पन्न हो सकते हैं, जो मौजूद स्टोन को बड़ा करने में मदद कर सकता है।
हाइपोग्लाइसीमिया के मरीज के लिए
जिन लोगों का ब्लड शुगर कम रहता है, उन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए। यानी हाइपोग्लाइसीमिया के मरीजों को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये एंटी-हाइपोग्लाइसेमिक यानी ग्लूकोज कम करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।