विस्तार
Side Effects Of Cucumber: ये तो सभी जानते हैं कि खीरा खाने से हमारे शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं। खीरे में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। खीरे में वाटर कंटेंट भी अधिक होता है, जिससे बॉडी को हाइड्रेट रहने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि खीरा खाने का भी एक सही समय होता है। कई लोग खीरे के सेवन में गलतियां करते हैं। यदि इसे गलत समय पर खाया जाए तो इसके फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए खीरा खाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि खीरा किस समय खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और किस समय खीरा नहीं खाना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि गलत समय में खीरा खाने से हमें क्या-क्या परेशानियां हो सकती है। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं।
इस समय न करें खीरे का सेवन
खीरा वैसे तो हर लिहाज से हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता है। लेकिन खीरे का सेवन हमेशा दिन के वक्त ही करना चाहिए। इससे शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। वहीं यदि रात में खीरे का सेवन किया जाए हैं, तो इसके फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं।
रात के वक्त खीरा खाने के नुकसान
डाइजेशन पर बुरा असर
खीरे में कुकुरबिटा सीन पाया जाता है, जिसे तभी पचाया जा सकता है जब आपका डाइजेशन मजबूत हो वरना आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल रात में खीरा खाने से पेट हैवी हो जाता है, जिससे कब्ज, अपच या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होती हैं।
नींद पर असर
रात के वक्त खीरा खाने से सुकून भरी नींद लेने में मुश्किल होती है। दरअसल, पेट भारी होने की वजह से लेटने में दिक्कते होंगी।इसके अलावा हाजमा खराब होने पर गैस की वजह से भी ठीक से नींद नहीं आती।
दिन में ही करें खीरे का सेवन
ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट खीरा दिन के वक्त ही खाने की सलाह देते हैं। खीरे के सेवन से वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है। इसमें मौजूद 95 पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने, कैंसर से सुरक्षा और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।