विस्तार
Raisin Khane Ke Fayde: सूखे मेवे में सबका पसंदीदा किशमिश शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। किशमिश के सेवन से न सिर्फ शरीर में ऊर्जा आती है बल्कि ये शरीर को एक्टिव और स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए किशमिश का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यदि आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो किशमिश उसमें भी बहुत कारगर होता है। किशमिश के सेवन से एसिडिटी की समस्या दूर होती है। साथ ही ये हमारे शरीर में एसिड की मात्रा को सामान्य रखने में हमारी मदद करता है। किशमिश खाने से एनीमिया की समस्या यानी शरीर में खून की समस्या को भी ठीक करता है। दरअसल, एनीमिया की समस्या तब होती है जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। ऐसे में किशमिश आपके बहुत काम आती है। ऐसे आइए जानते हैं किशमिश को खाने का सही तरीका क्या है। साथ ही जानेंगे कि एक दिन में कितनी किशमिश खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
किशमिश की तासीर कैसी होती है?
सबसे पहले जान लेते है कि किशमिश की तासीर आखिर कैसी होती है। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए किशमिश का सेवन सर्दियों में अधिक किया जाता है। गर्मियों में इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
एक दिन में कितनी किशमिश खाना है सही?
किशमिश खाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए एक व्यक्ति को एक दिन में 5 से 10 किशमिश का ही सेवन करना चाहिए। हालांकि, गर्मियों में यदि 5 से ज्यादा किशमिश का सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए है।
किशमिश खाने का क्या है सही तरीका?
किशमिश का सेवन रात को सोने से पहले या सुबह उठकर किया जा सकता है। इसके अलावा भीगी हुई किशमिश और इसका पानी दोनों ही सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
किशमिश खाने के फायदे
किशमिश खाने से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। मुंह और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए किशमिश के अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बहुत फायदेमंद होते हैं, जो न केवल मुंह के बैक्टीरिया को रोकते हैं बल्कि दांतों को खराब होने से भी बचाते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।